आतंक के साथ ड्रैगन! मसूद अजहर पर चीन ने चली ये नई चाल

0
मुखिया मसूद अजहर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

चीन ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी और जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर का बचाव करने को लेकर सफाई पेश की है। चीन ने दावा किया है कि मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किए जाने की भारत की मांग पर ‘अलग-अलग विचार’ हैं। साथ ही चीन ने कहा कि इस मांग पर उसकी तकनीकी रोक से इस मुद्दे पर चर्चा के लिए और वक्त मिल जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  भारत के साथ लगती सीमा पर बढ़ाएंगे पट्रोलिंग- चीन

यह देखते हुए कि चीन को छोड़कर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 15 में से 14 देशों ने भारत की मांग का समर्थन किया है, चीन की इस सफाई में कोई दम नजर नहीं आता। चीन के विदेश मंत्रालय ने समाचार एजेंसी पीटीआई को एक सवाल के लिखित जवाब में कहा, ‘भारत द्वारा मार्च में लगाए गए आवेदन पर अब भी ‘अलग-अलग विचार’ हैं। तकनीकी रोक से कमिटी को इस मसले पर विचार करने और संबंधित पक्षों से बात करने के लिए और वक्त मिल जाएगा।’

इसे भी पढ़िए :  सिर्फ 3 सेकेंड में मौत को मात देकर ट्रक ड्राइवर ने बचाई जान, WATCH VIDEO

हालांकि चीन के इस स्पष्टीकरण में यह नहीं बताया गया कि मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किए जाने की भारत की मांग को लेकर कौन से देश, किन पहलुओं पर चर्चा करना चाहेंगे? चीन ने भारत की राह में रोड़ा अटकाने के लिए तकनीकी पहलुओं का सहारा लिया है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान में भारतीय टीवी चैनलों पर बैन दुर्भाग्यपूर्ण- MEA
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse