बच्चे की मौत में कश्मीर में फिर भड़की हिंसा, 7 थानों में लगा कर्फ्यू

0
कश्मीर हिंसा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: छर्रें से घायल एक नाबालिग लड़के की मौत बाद कश्मीर घाटी में विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच ताजा झड़पें हुईं। हालांकि श्रीनगर के सात थाना क्षेत्रों में अभी भी कर्फ्यू लगा हुआ है।
सत्तारूढ़ पीडीपी ने बच्चे की मौत के मामले में समयबद्ध जांच कराने की मांग की है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सफकदल थाना क्षेत्र के सैदापोरा में कल जुनैद अखून के सिर और सीने में र्छे लग गए थे। उसकी कल रात सौरा के एसकेआईएमएस अस्पताल में मृत्यु हो गयी। कश्मीर में पिछले तीन महीनों से चल रही हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 84 हो गयी है।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू में नियंत्रण रेखा के पार से चली गोलियां, सेना का एक जवान शहीद

पुलिस का कहना है कि लड़का प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़प के दौरान घायल हुआ था। हालांकि स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जुनैद प्रदर्शन में शामिल नहीं था। पुलिस ने बताया कि जुनैद की उम्र 12 साथ थी।

इसे भी पढ़िए :  आदिवासी छात्रों ने मारी बाजी, 323 छात्रों का IIT JEE में सिलेक्शन, 3 बैगा भी शामिल

शहर के ईदगाह क्षेत्र के सम्मानित लोगों के शिष्टमंडल का हवाला देते हुए पीडीपी ने कहा कि बल प्रयोग बिना किसी उकसावे के और बहुत ज्यादा था। पार्टी ने इसकी समयबद्ध जांच और उसके बाद कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़िए :  राम माधव ने हुर्रियत पर कसा तंज- वो टेररिस्ट्सम लिखना चाह रहे होंगे, स्पेईलिंग गलत हो गया होगा

पार्टी के एक प्रवक्ता ने बयान में कहा, ‘‘पीडीपी ने जुनैद अहमद अखून की मौत के मामले में त्वरित और समबद्ध जांच की तथा दोषी पाये जाने वालों के खिलाफ समुचित कार्रवाई की मांग की है।’’ प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी अनपेक्षित बल प्रयोग की खबरों से दुखी है।

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse