जीत के बाद बदला ट्रंप का दिल, बोले- सभी से दोस्ती, नहीं किसी से बैर

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

लंबे और छींटाकशी वाले चुनावी अभियान के बाद जीत से उत्साहित ट्रंप ने अपने प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रैटिक उम्मीदवार हिलरी क्लिंटन को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ‘हिलरी ने मुझे बधाई दी है, मैं उनका आभार व्यक्त करना चाहता हूं। उन्होंने बहुत शानदार तरीके से मुकाबला किया।’ ट्रंप ने दूसरे उम्मीदवारों की भी तारीफ की।

इसे भी पढ़िए :  हादसे का शिकार हुए नेपाल के पूर्व गृहमंत्री,300 मीटर गहरी नदी में गिरी कार, नहीं मिला अब तक सुराग

अपने छोटे से भाषण में ट्रंप शायद ही किसी को धन्यवाद कहना भूले हों। उन्होंने कहा, ‘मैं अपने माता-पिता को धन्यवाद देता हूं जो मुझे ऊपर से मुझे देख रहे होंगे। वे बहुत महान लोग थे। मैंने उनसे बहुत सीखा। मैं अपनी बहनों का भी शुक्रिया करता हूं। मेरा भाई रॉबर्ट मेरा सबसे अच्छा दोस्त है। मैं अपने स्वर्गीय भाई को भी धन्यवाद देता हूं। मलानिया और बच्चों का भी शुक्रिया। मैं बहुत लकी हूं कि मुझे ऐसा परिवार मिला। थका देने वाले चुनाव अभियान में साथ देने वाले सभी लोगों का शुक्रिया। सभी ने बहुत मेहनत की। उनके बिना यह संभव नहीं था।’

इसे भी पढ़िए :  डोनाल्ड ट्रंप की भद्दी टिप्पणी के बाद भारतीय अमेरिकियों ने क्लिंटन का समर्थन किया
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse