जीत के बाद बदला ट्रंप का दिल, बोले- सभी से दोस्ती, नहीं किसी से बैर

0
डोनल्ड ट्रंप
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बहुमत हासिल करने के बाद डोनल्ड ट्रंप का दिल बदला हुआ लग रहा है। ट्रंप अपनी विक्ट्री स्पीच में सबका दिल जीतने की कोशिश की। उन्होंने वोट देने और ना देने वाले सभी लोगों का आभार जताते हुए खुद को सभी अमेरिकियों का राष्ट्रपति बताया। उन्होंने अमेरिका के हित को सर्वोपरि बताते हुए दुनिया के साथ शांति के साथ काम करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा, ‘हम फिर से अमेरिका को मजबूत बनाएंगे।’

इसे भी पढ़िए :  7वां वेतन आयोग: मोदी सरकार ने भत्तों पर सिफारिशें मानीं, जानिए किसे होगा कितना फायदा

ट्रंप ने कहा, ‘मैं सभी अमेरिकियों का राष्ट्रपति हूं। जिन्होंने मुझे चुना या फिर जिन्होंने वोट नहीं दिया, सभी के लिए काम करना है। जैसा कि मैंने कहा सभी का भविष्य सुंदर बनाना है। मेरी जीत उन सभी लोगों की जीत है जो अमेरिका से प्यार करते हैं। हम अर्थव्यवस्था को आगे ले जाएंगे। हमारी इकॉनमी दोगुनी होगी। अमेरिका के लाखों लोगों को नौकरी देनी है। हमें बड़े सपने देखने हैं और उन्हें पूरा करना है।’

इसे भी पढ़िए :  NIA को बड़ी कामयाबी, हथियारों से लैस ISIS के 11 संदिग्धों पर कसा शिकंजा

ट्रंप ने जीत के बाद कहा कि अमेरिका के लिए सभी को साथ काम करने की जरूरत है। रिपब्लिकन हों या डेमोक्रैट अब सब साथ आ जाएं और देश के लिए काम करें।

इसे भी पढ़िए :  न्यूजीलैंड से पहला वनडे आज, धर्मशाला में खेला जाएगा डे-नाइट मैच

दुनिया का सबसे ताकतवर व्यक्ति बनने के बाद ट्रंप ने कहा, ‘मैं विश्व समुदाय को बताना चाहता हूं कि हम अमेरिका को सबसे अधिक प्राथमिकता देंगे, लेकिन सभी के साथ मिलकर काम करेंगे। हमें सबसे दोस्ती करनी है, दुश्मनी नहीं। हर देश के साथ अच्छे संबंध बनाएंगे।’

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse