पांच राज्यो में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द, फरवरी में चुनाव संभव

0
UP समेत 5 राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान संभव, EC की तैयारियां पूरी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली, उत्तरप्रदेश और पंजाब समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग इसी हफ्ते तारीख का ऐलान कर सकता है। सुत्रों की मानें तो इन राज्यों मे फरवरी 2017 में चुनाव होने की संभावाना है।

इसे भी पढ़िए :  उम्मीदवारों की कैश लिमिट बढ़ाने से इनकार करने पर RBI पर भड़का चुनाव आयोग

सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग की ओर से इसी हफ्ते 5 राज्यों के चुनावों की तारीखों का ऐलान हो सकता है। सूत्रों ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। चुनाव कार्यक्रम का खाका तैयार किया जा चुका है। इसे चुनाव आयोग की एक या दो बैठकों में अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  यूपी चुनाव: अब घर बैठे मोबाइल पर दर्ज करा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम

सूत्रों का कहना है कि चुनाव प्रचार के लिए आयोग की ओर से 35 से 40 दिन का वक्त दिया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक अगले साल फरवरी के दूसरे हफ्ते में चुनाव कराए जा सकते हैं। खबर ये भी है कि 20 दिसंबर को चुनाव आयोग के उपनिर्वाचन आयुक्त विजय देव उत्तर प्रदेश के चार जिलों का दौरा करने वाले हैं।

इसे भी पढ़िए :  मोदी इंडियन ट्रंप हैं, दोनों ही दिक्कतें पैदा करते हैं: लालू यादव
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse