टाटा ग्रुप की सभी कंपनियों से साइरस मिस्त्री ने दिया इस्तीफा

0
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री ने सोमवार(19 दिसंबर) को टाटा ग्रुप की सभी कंपनियों के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। टाटा संस की बैठक के बाद बड़ी घोषणा करते हुए मिस्त्री ने कहा कि वो बीते पांच दशक की विरासत को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे थे, लेकिन अब वो अपनी लड़ाई को बड़े मंच पर ले जाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  28 नवंबर तक बढ़ी सुब्रत राय की पैरोल, सहारा ने चुकाए 200 करोड़

साइरस मिस्त्री ने टाटा समूह के सभी 6 कंपनियों से इस्तीफा देने के बाद कहा कि वो इस लड़ाई को बड़े स्तर तक ले जाएंगे। अपने इस्तीफे के साथ लिखे पत्र में मिस्त्री ने कहा कि मैं सोचता हूं कि यह ऐसा समय है, जब हमें टाटा समूह के हित के लिए और मजबूती के साथ खड़ा होना होगा। मेरे निर्वासन के बाद टाटा की ओर से कुछ भी ठोस नहीं होने वाला है। मैं जनरल मीटिंग्स से खुद को हटाता हूं। मैं इस लड़ाई को बड़े प्लैटफॉर्म पर ले जाऊंगा।

इसे भी पढ़िए :  ऊबर सीईओ ट्रैविस कैलनिक ने दिया इस्तीफा, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

जानकार इस इस्तीफे को इसलिए अहम मान रहे हैं क्योंकि एक दिन बाद मंगलवार से टाटा ग्रुप की कई कंपनियों की बैठक शुरू होनी है। 19 से 23 दिसंबर तक चलने वाली इन तमाम कंपनियों की ईजीएम में टाटा ग्रुप की सूचीबद्ध चार कंपनियों के शेयरधारक वोटिंग करेंगे, जिसमें साइरस मिस्त्री को बोर्ड डायरेक्टर पद से हटाने का प्रस्ताव है।

इसे भी पढ़िए :  'जीएसटी रिटर्न’ दाखिल करने की तारीख बढ़ा, अब 10 अक्टूबर तक कर सकेंगे रिटर्न दाखिल

आगे पढ़ें, टाटा-मिस्त्री का विवाद?

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse