भारत के साथ साथ पाकिस्तान भी भारी बारिश के चलते बाढ़ का सामना कर रहा है। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आई भीषण बाढ़ में कम से कम 30 लोगों को मौत हो गई है। जबकि 35 लोगों के घायल होने की खबर है। पाकिस्तान के एक अधिकारी ने बताया है कि बाढ़ के कारण शनिवार रात को एक मस्जिद और 30 से अधिक मकान बह गए हैं। मरने वालों में 10 नमाजी भी शामिल हैं जो मस्जिद में नमाज पढ़ने आए थे। इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोग लापता भी है।
पाकिस्तान के मुख्य विपक्षी पार्टी के नेता इमरान खान ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।