दिल्ली
मुंबई में पिछले 24 घंटों से लगातार भारी बारिश हो रही है। इस मुसलाधार बारिश के कारण मुम्बई का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सड़को पर लंबा जाम लगा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में भी बारिश का यही क्रम जारी रहने की उम्मीद है। मुंबई के समंदर में हाई टाइड लगातार उठ रहा है। यह हाइ टाइड इतनी ऊंची है कि यह गेटवे ऑफ इंडिया को भी छू चुकी है। समंदर में तेज हवाओं के साथ ऊंची ऊंची लहरे देखी गयी है। इसके मद्देनजर बीएमसी ने हाई टाइड के वक्त लोगों को समंदर के किनारे जाने से मना किया है। इसके साथ ही मछुआरों को भी समंदर में न जाने की सलाह दी गई है। हम आपको बता दें कि मुंबई में पिछले कुछ दिनों से रूक रूक कर बारिश जारी है। और इसी को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने हाई टाइड के खतरे का अंदेशा भी जताया था।