तमिलनाडु के समुद्री इलाके में मछली पकड़ने गए पांच भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया है। श्रीलंकाई नौसैनिको का आरोप है कि यह सभी मछुआरे श्रीलंका के समुद्री इलाके में घुस आए थे। इसलिए इन मधुआरों को नौसेना ने पकड़ा है। तमिलनाडु मछुआरा संघ के अध्यक्ष एस ईमीरेट ने बताया कि श्रीलंकन नौसैनिकों ने हमारे मछुआरे का मछली मारने वाला जाल नष्ट कर दिया है। और उनके जीपीएस मशीन भी छीन ली है। उन्होंने यह भी बताया कि सभी मछुआरे को जाफना ले जाया जाएगा। जहां कोर्ट में सुनवाई होगी। ईमीरेट ने बताया कि शनिवार को 2500 मछुआरे,619 नावों के साथ गए थे। जिनमे से पांच को श्रीलंकाई नौसेना ने पकड़े गए हैं।