आइए जानते हैं उन फर्जी खबरों के बारे में जिसने आम लोगों के साथ साथ मीडिया को भी अपने लपेटे में लिया

0
4 of 5
Use your ← → (arrow) keys to browse

6. व्हाट्सएप प्रोफाइल तस्वीर का इस्तेमाल आईएसआईएस कर सकता है :
व्हाट्सएप पर फैली इस फर्जी खबर में व्हाट्सएप इस्तेमाल करने वालों को चेतावनी दी गई कि वे व्हाट्सएप की प्रोफाइल में लगी तस्वीर हटा लें, क्योंकि आतंकवादी संगठन आईएसआईएस उसका गलत इस्तेमाल कर सकता है। व्हाट्सएप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के हवाले से यह फर्जी खबर प्रसारित की गई और संदेश के नीचे दिल्ली के तथाकथित पुलिस आयुक्त ए.के. मित्तल के हस्ताक्षर भी थे।

इसे भी पढ़िए :  मोदी को गाली देने वाली महिला की हकीकत जानकर हैरान हो जाएंगे आप, नाम है नाज़मीन शेख- पढ़िए पूरा सच

7. आरबीआई ने 10 रुपये के सिक्के को अवैध घोषित किया :
नोटबंदी की घोषणा से महीने भर पहले ही इस तरह की अफवाहें फैलीं कि आरबीआई ने 10 रुपये के सिक्के को अवैध घोषित कर दिया है। इस तरह के फर्जी संदेश व्हाट्सएप पर आगरा, दिल्ली और मेरठ में खूब प्रसारित हुए। इस फर्जी खबर के चलते आम नागरिकों को परेशानी तब झेलनी पड़ी, जब दुकानदार 10 रुपये के सिक्के लेने से मना करने लगे। अंतत: आरबीआई को घोषणा करनी पड़ी कि 10 रुपये के सिक्के वैध हैं और उन्हें लेने से मना करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

इसे भी पढ़िए :  फर्जी खबर पढ़कर पाक रक्षामंत्री ने इजरायल को दे डाली परमाणु हमले की धमकी
4 of 5
Use your ← → (arrow) keys to browse