हिंदू महासभा का मुस्लिम महिलाओं को खुला न्योता, ‘हिंदू धर्म अपनाओ, हम दिलाएंगे आपको न्याय’

0
हिंदू

तीन तलाक मुद्दे पर हिंदू महासभा की ओर जारी बयान से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक महासभा ने मुस्लिम महिलाओं से कहा कि हिंदू धर्म स्वीकार करें, आपको न्याय मिलेगा। हिंदू महासभा की महासचिव डॉ. पूजा शकुन पांडे ने आगरा में कहा कि तीन तलाक से पीड़ित मुस्लिम महिलाएं हिंदू धर्म अपनाएं, उन्हें न्याय मिलेगा।

मुस्लिम नारी उत्थान यज्ञ में शामिल डॉ. पांडे ने कहा कि अगर हमारी सरकार और कानून आपको न्याय नहीं दिला सकती तो हम अाप न्याय दिलाएंगे। इस मौके पर उपस्थित हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने तीन तलाक से लड़ने की शपथ ली।

इसे भी पढ़िए :  आधुनिक शिक्षा का भारतीयकरण एक अहम पहल :नायडू

उसने कहा कि हिन्दू महासभा ऐसी सभी महिलाओं को अपनी बेटियों के रूप में मानती है और उनसे आत्म सम्मान रक्षा करेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसी महिलाओं की शादी का आयोजन भी महासभा की ओर से किया जाएगा और हम लोग कन्यादान करेंगे। इससे मुस्लिम महिलाओं को एक सुरक्षित जीवन मिलेगा।

इसे भी पढ़िए :  इस बार 26 जनवरी की परेड में हुनर दिखाते हुए नहीं दिखेंगे यूएई के पैराट्रूपर्स

डॉ. पांडेय के बयान से अखिल भारतीय मुस्लिम महिला बोर्ड की अध्य़क्ष शेरिन मसरुर ने असहमति जताते हुए कहा कि शादी के लिए धर्मांतरण सही नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि वास्तव में अार कुछ करना चाहते हैं, तो मुस्लिम महिलाओं को शिक्षित करना, उनके मनोबल को बढ़ावा देना चाहिए और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करना चाहिए। इससे तीन तलाक के मुद्दे का समाधान हो सकता है।

इसे भी पढ़िए :  जैन मुनि तरुण सागर से मिले संगीतकार विशाल ददलानी, मांगी माफी

वहीं सामाजिक कार्यकर्ता मारिया आलम ने कहा कि पहले हिन्दू धर्म में दहेज, स्त्री भेदभाव और महिलाओं के शारीरिक उत्पीड़न को समाप्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम तीन तलाक के खिलाफ लड़ रहे हैं और जब तक हमें न्याय नहीं मिल जाता तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

दैनिक जागरण के सौजन्य से खबर