पाकिस्तान से गायब हुए दो भारतीय मौलवी, सुषमा स्वराज ने उठाया मुद्दा… राजनाथ ने बुलाई बैठक

0
पाकिस्तान
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

देश के बेहद प्रतिष्ठित निजामुद्दीन औलिया के दरगाह के दो धार्मिक गुरुओं के पाकिस्तान में गायब होने की खबर से कूटनीतिक हलके में हलचल मच गई है। भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान से कहा है कि वह लाहौर में बुधवार से लापता हुए दोनों भारतीय नागरिकों से जुड़ी जानकारी मुहैया कराए। खुद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर बताया भारत ने पाकिस्तान के सामने यह मसला उठाया है। उधर आसिफ निजामी के बेटे आमिर निजामी ने भी सरकार से इस मामले में तुरंत ऐक्शन लेने की अपील की है।

इसे भी पढ़िए :  अटल जी को भूली बीजेपी! लखनऊ में पीएम की महारैली लेकिन पोस्टर से वाजपेयी गायब

उधर इस मामले में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मुद्दे पर बैठक बुलाई है। बैठक फिलहाल चल रही है। इसमें गृह मंत्रालय के अधिकारी पहुंचे हैं। परिवार वालों को राजनाथ की ओर से मदद का पूरा भरोसा दिया गया है।

बेटे ने गुमशुदगी को बताया साजिश

इसे भी पढ़िए :  पूर्व सैनिक के अंतिम संस्कार में नेताओं का जमघट

वहीं, पाकिस्तान में गायब हुए हज़रत निज़मुद्दीन के पीर ज़ादे आसिफ अली निज़ामी के बेटे साजिद निज़ामी ने कहा है कि उनके पिता को किसी ने गायब किया है। यह किसी कि साजिश हो सकती है, जब वह प्लेन में बैठ रहे थे उस समय उनसे बातचीत हुई थी।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने रचाई तीसरी शादी, जाने इस बार कौन बनी हैं उनकी बेगम?

साजिद निजामी के मुताबिक, जब वह कराची हवाई अड्डे पर उतरे तो उनका फ़ोन स्विच ऑफ हो गया। उन्हें लेने के लिए गया उनका रिश्तेदार हम्माद भी गायब है। केंद्र सरकार पाकिस्तान सरकार से पूछे कि उनके पिता और चाचा कहां गायब हो गए। परिवार को सरकार से ही आस है।

अगले स्लाइड में पढ़ें – क्या है ये पूरा मामला और कैस गायब हुए दोनों मौलवी

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse