दक्षिण कोरिया को हरा कर फाइनल में पहुंचा भारत, ट्रॉफी के लिए पाक से होगा मुकाबला

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

 

दिल्ली, भारतीय खेल प्रेमियों की खुशी उस समय दुगनी हो गई जब भारत ने एशियन मेन्स हॉकी में दक्षिण कोरिया को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इससे पहले क्रिकेट में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज जीता थी। फाइनल में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा।  भारत ने दक्षिण कोरिया को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हरा दिया और फाइनल में जगह बना ली। रविवार को फाइनल में भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। पाकिस्तान ने दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान मलेशिया को हराकर फाइनल में पहुंचा है।
भारत के इस जीत के हीरो रहे गोलकीपर पीआर श्रीजेश। श्रीजेश ने कोरियाई टीम का आखिरी गोल रोक कर भारत को शानदार जीत दिलाई। इससे पहले 60 मिनट तक दोनों ही टीमों ने 2-2 गोल किए, जिसकी वजह से मैच का नतीजा पेनल्टी शूट आउट के जरिये तय हुआ। केरल के गोलकीपर श्रीजेश ने पेनल्टी शूटआउट में वैसा ही कारनामा दिखाया, जिसमें वो माहिर माने जाते हैं। पेनल्टी शूट आउट में किसी भारतीय खिलाड़ी से चूक नहीं हुई। बीरेंद्र लाकड़ा के गोल के बदले उन्हें दक्षिण कोरियाई गोलकीपर की गलती की वजह से पेनल्टी स्ट्रोक लेने का मौका दिया गया। रुपिंदर पाल ने कोई गलती नहीं की. पेनल्टी शूट आउट में भारत 5-4 से आगे था। श्रीजेश ने आखिरी गोल रोक कर भारतीय टीम को टूर्नामेंट में तीसरी बार फाइनल तक का सफर करवाया।

इसे भी पढ़िए :  रियो ओलंपिक से घर लौट रहीं महिला हॉकी खिलड़ियों को ट्रेन में फर्श पर बैठकर करना पड़ा सफर

हफ्ते भर पहले भारतीय टीम और दक्षिण कोरिया के बीच लीग मैच में कांटे की टक्कर रही थी और दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 1-1 गोल पाई थी। मलेशिया के कुआंतन में खेले गए एशिया हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में पहला गोल तलविंदर ने अपने रिवर्स शॉट से किया और भारत को 1-0 की बढ़त हासिल हो गई।

इसे भी पढ़िए :  पनामागेट केस: नवाज शरीफ के लिए आज अहम दिन, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिल सकती है पाक की सियासत
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse