आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में इजरायल ने किया भारत का समर्थन

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। इजरायल के राष्ट्रपति रियुवेन रिवलिन अपने आठ दिवसीय भारत दौरे पर सोमवार(14 नवंबर) को राजधानी दिल्ली पहुंचे। अपने पहले साक्षात्कार में उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूरा सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई।

रिवलिन ने कहा कि भारत और इजरायल की मित्रता लंबे समय से सतत रूप से चल रही है तथा यह छिपाने वाली मित्रता नहीं है। रिवलिन आठ दिनों की भारत यात्रा पर आए हैं। पिछले करीब 20 साल में किसी इजरायल राष्ट्रपति की यह पहली भारत यात्रा है।

इसे भी पढ़िए :  इजराइल मामला: ब्रिटन ने खुद को इस मुद्दे पर अमेरिका से अलग किया

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूरा समर्थन देने की प्रतिबद्धता जताते हुए इजरायली राष्ट्रपति ने कहा कि उनके देशों को लोकतंत्र के मूल्यों की रक्षा में भारत के साथ खड़ा होने पर गर्व है।

इसे भी पढ़िए :  सुप्रीम कोर्ट ने कहा कश्मीरी पंडितों के खिलाफ हिंसा की नहीं होगी दोबारा जांच

उन्होंने कहा कि आतंकवाद आतंकवाद होता है, भले ही इसे कोई भी अंजाम दे या कोई भी इसका पीड़ित बने। इस भयानक बुराई के खिलाफ अपने वचनों से इसकी भर्त्सना करना और अपने कमों से इसके विरूद्ध लड़ना, हम सबका दायित्व है।

रिवलिन ने कहा कि इजरायल को भारत के साथ उसकी मित्रता पर गर्व है तथा मेरा मानना है कि भारत को भी इजरायल के साथ उसकी मित्रता पर गर्व है। आपको बता दें कि भारत में रक्षा उपकरणों की आपूर्ति करने वाले सबसे बड़े देशों में इजरायल शामिल है और आतंकवाद से निबटने में वह व्यापक स्तर पर भारत का सहयोग कर रहा है।

इसे भी पढ़िए :  NCP और CPI-M भी ईवीएम हैकाथॉन से बाहर, बोले- सिर्फ तकनीक समझने आए थे