सात सैनिकों की मौत से बौखलाया पाक, LOC पर की भारी गोलीबारी

0
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। सीजफायर उल्लंघन के बाद भारत की ताबड़तो़ड़ जवाबी कार्रवाई में अपने सात सैनिकों की मौत से बौखलाए पाकिस्तान ने एलओसी और आईबी पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की ओर से एलओसी से सटे पुंछ, नौशेरा और सुंदरबनी सेक्टरों मे भारी गोलाबारी की गई है। लाइन ऑफ कंट्रोल(एलओसी) ही कश्मीर में भारत-पाकिस्तान के बीच विभाजन रेखा है।

इसे भी पढ़िए :  'एक आदमी का काम नहीं है फ़्रांस हमला'

बौखलाए पाक ने मोर्टार के साथ ही तोपखानों का इस्तेमाल भी कर रही है। उसने पुंछ, अखनूर, पल्लां वाला, सुंदरबनी इत्यादि सेक्टरों में मोर्चे खोले थे, जिसका भरपूर जवाब भारतीय सेना द्वारा दिया गया।

आपको बता दें कि पाकिस्तान की सेना ने कहा है कि विवादित कश्मीर में भारतीय सेना के साथ रविवार(13 नवंबर) की रात हुई झड़पों में पाकितान के सात सैनिकों की मौत हो गई है। पाकिस्तान की सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह झड़पें लाइन ऑफ कंट्रोल पर भिंबर सेक्टर में हुई।

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल बोले- पहले खुद 10 बच्चे पैदा करें फिर हिंदुओं को भड़काएं मोहन भागवत

जानकारी के मुताबिक पाक को मुंहतोड़ जवाब देते हुए सेना की 9 पैरा रेजीमेंट के जवान विनय दावराई घायल हुए हैं, जिन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें पाकिस्तानी चौकियों को भारी नुकसान पहुंचा है।

इसे भी पढ़िए :  पूर्व केंद्रीय मंत्री व सपा नेता अशोक प्रधान पर रेप का केस दर्ज
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse