अमेरिका में ‘जलील’ हुए पाकिस्तानी राजदूत, कश्मीर मुद्दे पर कर रहे थे चुगली

0
पाकिस्तानी राजदूत

अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत को उनके ‘बर्ताव’ के लिए ओबामा प्रशासन ने जबर्दस्त फटकार लगाई है। अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ’ के सूत्रों के मुताबिक वाइट हाउस की तरफ भेजी गई एक आधिकारिक चिट्ठी में ओबामा प्रशासन ने पाकिस्तानी राजदूत जलील अब्बास जिलानी के ‘गैरकूटनीतिक व्यवहार’ को लेकर साफ तौर से नाखुशी का इजहार किया है।

इसे भी पढ़िए :  PM मोदी ने लालकिले के प्राचीर से देश को किया संबोधित, पढ़िए भाषण की मुख्य बातें

अमेरिका ने कहा है कि पाकिस्तानी राजदूत ने उनका भरोसा तोड़ा है। सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी राजदूत पर्दे के पीछे कश्मीर मुद्दे पर और न्यूक्लियर सप्लायर ग्रुप (NSG) में भारत की मेंबरशिप के खिलाफ लामबंदी कर रहे थे। अमेरिकी की नजर में राजदूत जलील का यह बर्ताव आपत्तिजनक था और इसी वजह से उन्हें फटकार लगाई गई है।

इसे भी पढ़िए :  PWD घोटाला: देर रात एंटी करप्शन ब्यूरो ने केजरीवाल के दिवंगत साढ़ू के घर मारा छापा

गौरतलब है कि NSG मेंबरशिप के लिए भारत की कोशिशों का अमेरिका का सार्वजनिक तौर पर समर्थन हासिल है। अतीत में अमेरिका पाकिस्तान को कई बार अपनी जमीन पर आंतकवादी ढांचे के खिलाफ कार्रवाई करने की नसीहत दे चुका है।

इसे भी पढ़िए :  शिमला समझौता एक बहुत बड़ी गलती थी: शाहबाज़ शरीफ