अखिलेश के मंत्रियों ने पॉकेट मनी में उड़ाए करोड़ों रुपए

0
अखिलेश

यूपी में अखिलेश सरकार के मंत्रियों ने चार साल में पॉकेट मनी के नाम पर जनता के 8.78 करोड़ रुपए उड़ा डाले। इसमे से सबसे ज्यादा खर्च अरुण कुमार कोरी और आजम खां ने किया है। एक तरफ जहां दोनों ने पॉकेट मनी के नाम पर सरकार के 22.93 लाख और 22.86 लाख खर्च किए वहीं शिवपाल यादव ने पॉकेट मनी के नाम पर एक पैसा नहीं लिया। यह खुलासा बीजेपी नेता सुरेश खन्ना द्वारा पूछे गए एक सवाल से हुआ। खन्ना ने जानना चाहा था कि वर्तमान मंत्रिमंडल के सदस्यों ने बतौर पॉकेट मनी कितना खर्च किया है।

इसे भी पढ़िए :  दुखद: आदिवासी व्यक्ति को अपनी पत्नी की लाश लेकर 10 किलोमीटर तक चलना पड़ा

मुख्यमंत्री ने सवाल का जवाब देते हुए विधानसभा में यह जानकारी दी। सुरेश कुमार खन्ना ने साथ ही मुख्यमंत्री से पूछा था कि मितव्ययता की दृष्टि से पॉकेट मनी कम खर्च हो, इसके लिए सरकार ने क्या उपाय किए हैं। जवाब में मार्च 2012 से मार्च 2016 के बीच मंत्रियों के पॉकेट मनी के खर्च के ब्योरे के साथ ही सीएम ने कहा है कि पॉकेट मनी की मितव्ययता की दृष्टि से गोपन अनुभाग ने मंत्रियों को यूपी के अंदर भ्रमण के दौरान ढाई हजार रुपये रोजाना और यूपी से बाहर व देश के अंदर भ्रमण के दौरान तीन हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से फुटकर खर्च की सीमा तय की है।

इसे भी पढ़िए :  कर्फ्यू में 12 घंटे के लिए सिरसा में दी गई ढील

अरुण कुमार कोरी और आजम खान के अलावा कैलाश चौरसिया 22,85,900 रुपए, शिव कुमार बेरिया (पूर्व मंत्री) 21,93,900 रुपए, अरविंद सिंह गोप 21,87,900 रुपए, शादाब फातिमा 72,500 रुपये, सुधीर कुमार रावत 1,22,500 रुपये, शैलेंद्र यादव ललई 1,54,000 रुपये, राधेश्याम सिंह 1,57,500 रुपये खर्च किए।

इसे भी पढ़िए :  ओवैसी बोले, उत्तर प्रदेश मेरे बाप का, बार बार आऊंगा