जेटली अक्षम और अर्थशास्त्री नहीं, इस्तीफा दें वित्तमंत्री: कीर्ति आजाद

0
3 of 3Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

कीर्ति आजाद ने जेटली पर प्रहार करते हुए नोटबंदी के बाद उत्पन्न परिस्थितियों के लिए उन्हें ही जिम्मेवार ठहराते हुए कहा कि इस दौरान रिजर्व बैंक ने 59 बार नोटबंदी से संबंधित आदेश जारी किए। वित्त मंत्रालय और रिजर्व बैंक के बीच तालमेल का घोर अभाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि छोटे और कुटीर उद्योग इस नोटबंदी से बंदी के कगार पर पहुंच गए हैं। बड़ी संख्या में मजदूरों को काम के अभाव में घर लौटना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़िए :  एयरसेल-मैक्सिस डील में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम सीबीआई के सवालों के घेरे में

कीर्ति ने अपने संसदीय क्षेत्र दरभंगा की चर्चा करते हुए कहा कि उनके दर्जनों अनुशंसा पत्र के बावजूद भारी संख्या में लोग ऐसे हैं, जिनका अपना बैंक खाता नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  97 प्रतिशत बंद 500 और 1000 के नोट बैंक में आए वापस? सवाल पूछने पर जेटली का आया ये जवाब...

उन्होंने आरोप लगाया कि नोटबंदी का असर किसान, मजदूर, कामगार, छोटे व्यवसायियों, सर्राफा व्यवसायियों पर व्यापक रूप से देखा जा रहा है। यह असर विकास को बाधित कर रहा है। सब्जी उत्पादक किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने 25 डेनिक्स अधिकारियों का किया तबादला
3 of 3Next
Use your ← → (arrow) keys to browse