सपा में फिर मचेगा घमासान, अखिलेश ने सौंपी 403 उम्मीदवारों की लिस्ट, शिवपाल खफा

0
शिवपाल यादव vs अखिलेश यादव
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: उत्तर प्रदेश में जैसे जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं समाजवादी पार्टी में परिवारिक घमासान भी वैसे वैसे बढ़ने लगी है। सूबे के मुखिया अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव के बीच का तनाव ने एक बार यूपी की राजनीति को गर्माना शुरू कर दिया है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले फिर चाचा शिवपाल और भतीजा अखिलेश सामने-सामने हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव को नजरअंदाज करते हुए अपनी तरफ से 403 उम्मीदवारों की लिस्ट सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को सौंप दी है।

इसे भी पढ़िए :  साइकल पर सस्पेंस बरकरार : चुनाव आयोग के सामने दोनों पक्षों ने रखे तर्क, फ्रीज हो सकती है साइकल

अखिलेश ने जो लिस्ट मुलायम को दी है उस लिस्ट में अंसारी बंधु, अतीक अहमद और अमनमणि त्रिपाठी के नाम नहीं हैं। अखिलेश के इस कदम से यादव परिवार में एक बार फिर घमासान मचना तय है। यही नहीं, वर्तमान के 35 से 40 विधायकों के नाम भी अखिलेश की लिस्ट से गायब हैं।

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश का 'नमक आंदोलन', यूपी के 10 जिलों में नमक बांटने की योजना, जानिए क्यों ?
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse