सपा में फिर मचेगा घमासान, अखिलेश ने सौंपी 403 उम्मीदवारों की लिस्ट, शिवपाल खफा

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

दरअसल जिन नेताओं को लेकर पार्टी में अखिलेश यादव नाराजगी जाहिर कर चुके हैं, उनके नाम को लिस्ट में जगह नहीं मिली है। वहीं अखिलेश के इस कदम से साफ हो गया है कि शिवपाल से उनकी खटपट जारी है, क्योंकि शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हैं और उम्मीदवार का नाम तय करना उनका काम है।

इसे भी पढ़िए :  उत्तरप्रदेश में नौकरियों की बाढ़, पतंजलि और सैमसंग एक लाख युवाओं को देंगे रोजगार

अखिलेश के इस कदम के बाद शिवपाल ने भी टि्वटर के जरिये उनपर पलटवार किया है। उन्होंने अपने भतीजे अखिलेश पर निशाना साधते हुए लिखा कि पार्टी में किसी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो पार्टी की छवि के लिए नुकसानदेह हो। साथ ही उन्होंने साफ कर दिया कि टिकट का बंटवारा जीत के आधार पर होगा और अब तक इसी पैमाने पर 175 लोगों को टिकट दिया जा चुका है। इसके अलावा शिवपाल यादव ने जोर देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का भी फैसला पार्टी के संविधान के मुताबिक विधायक दल की बैठक में होगा।

इसे भी पढ़िए :  रक्षा क्षेत्र होगा और मजबूत, सरकार ने दिए 7 हजार करोड़ के रक्षा सौदों को मंजूरी

 

 

 

 

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse