म्यांमार में मिला 175 टन का कीमती पत्थर, कीमत जान कर हैरान रह जाएंगे आप

0
म्यांमार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

म्यांमार में एक ऐसा पत्थर मिला है जिसकी कीमत लोखो-करोड़ो में नहीं बल्कि अरबो में है, जेड स्टोन नामक ये पत्थर मजदूरों को म्यांमार स्थित कचिन स्टेट में खदान में खुदाई के दौरान मिला। इस जेड स्टोन का वजन 175 टन है। इस पत्थर की बाजार में कीमत 140 मिलियन पाउंड बताई जा रही है। इस कीमत को अगर रुपए में देखें तो इस पत्थर की कीमत करीब 11 अरब रुपए हुई।

इसे भी पढ़िए :  अटल जी को भूली बीजेपी! लखनऊ में पीएम की महारैली लेकिन पोस्टर से वाजपेयी गायब

जेड स्टोन को भारत में हरिताश्म पत्थर के नाम से जाना जाता है। यह पत्थर बेहद कीमती होता है। जेड स्टोन से कई तरह के गहने बनाए जाते हैं। इसके अलावा चाकू, कुल्हाड़ी और अन्य कई चीजों को बनाने में इसका इस्तेमाल किया जाता है। 175 टन के इस पत्थर को अब चीन भेजा जाएगा जहां इससे कई तरह की चीजों का निर्माण किया जाएगा। खदान में काम करने वाले एक व्यक्ति साओ मिन बताते हैं कि जब हमने यह पत्थर निकाला तो हमें लगा कि हमारी लॉटरी लग गई। पर यह पत्थर देश के लिए है। यह हमारे देश के लिए फक्र की बात है।

इसे भी पढ़िए :  सातवां वेतन आयोग: केंद्र ने जारी किया नोटिफिकेशन, अगस्त से मिलेगा लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ

अगली स्लाइड में देखें जेड स्टोन।

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse