रेप के आरोपी टीचर ने पुलिस हिरासत में खाया जहर

0
मुंबई फिल्म समारोह

रायगढ़:भाषा: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रेप के आरोपी शिक्षाकर्मी ने पुलिस हिरासत में कथित रूप से जहर खाकर जान देने की कोशिश की । रायगढ़ जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के पुलिस अधीक्षक बद्री नारायण मीणा ने चक्रधर नगर थाने में कल एक युवक द्वारा पुलिस हिरासत में जहर खाने के मामले की जांच के आदेश दिये है।

इसे भी पढ़िए :  जानलेवा इश्क: जिसकी आंखो में गवारा नहीं थे आंसू, उसे मजबूरी देनी पड़ी मौत

रायगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने बताया कि टारपाली में पदस्थ शिक्षाकर्मी सेतराम राठिया पर आरोप है कि उसने वर्ष 2014 में एक 25 वर्षीय नर्स को शादी का प्रलोभन देकर उसका शारीरिक शोषण किया था । बाद में उसने शादी से इंकार कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  करियर की सबसे लंबी यात्रा पर राहुल, 4 हफ़्ते, 2500 किमोमीटर, 21 जिले

चौहान ने बताया कि प्रेमिका की रिपोर्ट दर्ज कर कल दोपहर सेतराम को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे थाना लाया गया। बाद में सेतराम ने अपने पास रखे कीटनाशक को पुलिस के सामने पी लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेतराम को गंभीर अवस्था मे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़िए :  AMITY यूनिवर्सिटी छात्र आत्महत्या मामला: पैसे मांगने पर पिता ने डांटा, बेटे ने गले लगाई मौत