पाकिस्तानी चैनलों पर दिखाई जा रही भारत को हुए नुकसान की ‘झूठी’ तस्वीरें

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

इससे पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज (शुक्रवार) कहा कि पाकिस्‍तान द्वारा बंधक बनाए गए सैनिक को रिहा कराने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं सेना के सैन्य अभियान इकाई के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने हॉटलाइन पर अपने पाकिस्तानी समकक्ष से बात कर चौहान को वापस करने की मांग की है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान में भारतीय सामानों का विरोध, व्यापार बंद करने की मांग

गौरतलब है कि भारतीय सेना के करीब 200 विशेष प्रशिक्षित जवान जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार 2 किलोमीटर तक गए और वहां आतंकियों के 7 लॉन्च पैड को तबाह कर दिया। गुप्त सूचना के मुताबिक, ये आतंकी भारत में घुसपैठ कर बड़े शहरों पर हमले की ताक में थे।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी पर TOI के सर्वे ने खोली बीजेपी के सर्वे की पोल, पढ़िए- कितने फीसदी जनता मोदी के साथ

पाकिस्तान ने हालांकि किसी भी तरह के सर्जिकल स्ट्राइक के दावे को खारिज करते हुए बस इतना माना कि नियंत्रण रेखा के पास चार इलाकों में बुधवार रात गोलीबारी हुई, जिसमें उसके दो सैनिक मारे गए, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। वहीं पाकिस्तानी मीडिया ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के हवाले से कहा कि भारत को सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत देने चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तानी आर्मी ने सरहद पार पकड़ा भारतीय सेना का एक जवान, गलती से पार कर गया था एलओसी
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse