सिंधु जल संधि के मसले पर विश्व बैंक की शरण में पहुंचा पाक

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। भारत की ओर से 56 साल पुरानी सिंधु जल संधि को रद्द किए जाने के कयासों के बीच पाकिस्तान ने मंगलवार(27 सितंबर) को विश्व बैंक का रूख किया, जहां वरिष्ठ पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस मामले को उठाया।

इसे भी पढ़िए :  वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष से आया पीएम मोदी को उत्साहित करने वाला बयान

समाचार चैनल जियो न्यूज के अनुसार पाकिस्तान के एटॉर्नी जनरल अश्तर औसाफ अली के नेतृत्व वाले पाकिस्तान सरकार के शिष्टमंडल ने वाशिंगटन डीसी स्थित विश्व बैंक मुख्यालय में विश्व बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और सिंधु जल संधि-1960 के संदर्भ में मध्यस्थता के पाकिस्तानी आग्रह से जुड़े मामलों पर चर्चा की।

इसे भी पढ़िए :  मालदीव की विदेश मंत्री दुन्या मौमून ने दिया इस्तीफा

चैनल की रिपोर्ट में कहा गया कि पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत का भी रूख किया है, हालांकि उसने इस बारे में ब्यौरा नहीं दिया।

बीते 19 अगस्त को पाकिस्तान ने भारत से औपचारिक रूप से आग्रह किया था कि वह नीलम और चेनाब नदियों पर पनबिजली संयंत्रों के निर्माण से जुड़े विवादों का समाधान करे। वह मामले को अध्यस्थता अदालत के पास ले गया था।

इसे भी पढ़िए :  भारत की बड़ी तेल रिफाइनरी पर हमले की योजना बना रहा आईएसआई, कॉल से हुआ खुलासा