अब अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी मिलेंगी सेना जैसी सुविधाएं

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। बीएसएफ, सीआरपीएफ और आईटीबीपी जैसे केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों और अधिकारियों को जल्द ही सशस्त्र बलों की तर्ज पर ‘बैटल कैजुअल्टी’ का दर्जा दिया जाएगा जिससे उनके परिवार शिक्षा और आजीविका के लिए विशेष रिआयती फायदे उठा सकेंगे।

इसे भी पढ़िए :  सीरियाई राष्ट्रपति असद की बड़ी जीत, अब एलेप्पो पर पूरी तरह से सेना का नियंत्रण

अधिकारियों ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कुछ समय पहले इस संबंध में प्रस्ताव रखा था, जिसे केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंजूरी देने के लिए सैद्धांतिक सहमति जता दी है। इस विषय को आज गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ एक समीक्षा बैठक में उठाया गया था।

इसे भी पढ़िए :  कपिल मिश्रा आज एंटी करप्शन ब्यूरो के सामने खोलेंगे केजरीवाल का 'कच्चा चिट्ठा', सौपेंगे सबूत

अधिकारियों ने कहा कि ‘बैटल कैजुअल्टी’ का दर्जा मिलने से सेवा के दौरान जान गंवाने वाले अधिकारियों और जवानों के परिजन शैक्षणिक फायदे, बच्चों के लिए कर्ज, राज्य सरकार और निजी क्षेत्र में नौकरियां पाने, कोई गैस एजेंसी अथव पेट्रोल पंप चलाने के लिए लायसेंस जैसे विशेष फायदे उठा सकेंगे।

इसे भी पढ़िए :  करियर में 11 प्रधानमंत्री देखे, लेकिन किसी ने संसद का ऐसा अपमान नहीं किया: गुलाम नबी आजाद