पाकिस्तान को ‘आतंकी देश’ घोषित करने की तैयारी, अमेरिकी संसद में पेश हुआ बिल

0
आतंकी देश
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

आतंकी संगठनों को संरक्षण देने और आतंकी हमलों के पीछे पाकिस्तान का हाथ होने के पुख्ता सुबूत मिलने के बाद भारत उसे आतंकी देश घोषित करने की मांग जोर-शोर से उठा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर आवाज़ बुलंद हो रही है कि अब पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित किया जाए। हालांकि, भारत की ये राह आसान नहीं है। लेकिन भारत को उम्मीद है कि पाकिस्तान की नापाक हरकतों से परेशान अमेरिका समेत कई देशों का समर्थन उसे मिल जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू में पकड़े गये पाक आतंकी का कबूलनामा, हाफिज़ सईद देता थे ट्रेनिंग

pakistan

नवभारत टाइम्स की खबर के मुताबिक दो अमेरिकी जनप्रतिनिधियों ने पाकिस्तान को आतंकवाद प्रायोजित करने वाला मुल्क करार देने से जुड़ा विधेयक यूएस कांग्रेस में पेश किया है। यूएन जनरल असेंबली में पीएम नवाज शरीफ के भाषण से पहले इसे पाकिस्तान के लिए शर्मिंदगी भरा घटनाक्रम माना जा रहा है। नवाज शरीफ यूएन में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले हैं। एचआर 6069 या द पाकिस्तान स्टेट स्पॉन्सर ऑफ टेररिजम डेजिगनेशन ऐक्ट नाम के इस बिल के आने के चार महीने के अंदर अमेरिकी प्रशासन को इस मामले पर औपचारिक रुख तय करना होगा।

इसे भी पढ़िए :  नीतीश कुमार का पीएम पर बड़ा हमला, मोदी की इस योजना पर उठाया सवाल

अगले स्लाइड में पढ़ें – इस बिल से जुड़ी कुछ अहम बातें

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse