जासूसी कांड में एक और गिरफ्तारी, क्राइम ब्रांच ने सपा नेता मुनव्वर सलीम के PA पर कसा शिकंजा

0
जासूसी

जासूसी केस में आज एक बार फिर नया मोड़ आ गया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने आज यूपी से फरहत नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। फरहत पर अहम जानकारियां लीक करने का आरोप लगा है। वीडियो में फरहत ने कबूल किया है कि उसने बड़ी जानकारियां अपने आकाओं तक पहुंचाई हैं। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे अहम बात ये सामने आई कि गिरफ्तार हुआ फरहत समाजवादी पार्टी के नेता मुनव्वर सलीम का पीए है। बताया जा रहा है कि फरहत के समाजवादी पार्टी के कई नेताओं से नजदीकी संबंध हैं। इस लिहाज़ से इसे सपा का करीबी माना जाए तो शायद गलत नहीं होगा।

इसे भी पढ़िए :  राष्ट्रपति और पीएम ने देशवासियों को 'ईद-ए-मिलाद-उन-नबी' की दी शुभकामनाएं

जासूसी के आरोप में पिछले कुछ दिनों से हर रोज़ एक नया नाम सामने आ रहा है। फरहत की गिरफ्तारी ने एक बार फिर साबित कर दिया की जासूसों के तार कश्मीर से लेकर दिल्ली और राजस्थान से लेकर यूपी तक फैले हुए हैं।

इसे भी पढ़िए :  देश और दुनिया के पूरे घटनाक्रम पर एक नजर… बड़ी सुर्खियां और एक्सक्लूसिव खबरें, GOOD MORNING COBRAPOST में

गौरतलब है कि पाकिस्तानी जासूसी गिरोह के अबतक 5 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। इस कड़ी में हर रोज़ एक नया नाम जुड़ता है और नया खुलासा होता है। जिस तरह देश के अलग-अलग राज्यों से जासूसों के नाम सामने आ रहे हैं। इससे सुरक्षा विभाग की चिंता काफी बढ़ गई है। ऐसे में देश के साथ गद्दारी करने वाले इन जासूसों पर कैसे लगाम कसी जाए ये एक बड़ी चुनौती बन चुकी है।

इसे भी पढ़िए :  यूपी में पोस्टर वार: मायावती को बताया शूर्पणखा, दयाशंकर की पत्नी स्वाति सिंह को दुर्गा