इस्लामी कट्टरपंथ को हिना का जवाब, हिजाब पहनकर नहीं लूंगी चैंपियनशिप में हिस्सा

0
हिना

भारतीय शूटर हिना सिद्धू दिसंबर में तेहरान में होने वाले एशियन एयरगन शूटिंग चैंपियनशिप में अब हिस्सा नहीं लेंगी। ऐसा उन्होंने इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान में महिलाओं के लिए हिजाब पहनने के जरूरी नियम की वजह से किया है।

हिना ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, ‘टूरिस्ट अथवा विदेशी मेहमानों को हिजाब पहनने के लिए जबर्दस्ती करना खेल भावना के विरुद्ध है। मुझे यह पसंद नहीं इसलिए मैंने अपना नाम वापस ले लिया।’

इसे भी पढ़िए :  रूस के सभी 387 एथलीट्स ओलंपिक से बाहर, डोपिंग के चलते लगेगा प्रतिबंध !

दरअसल 3 से 9 दिसंबर के बीच होने वाली इस प्रतियोगिता के आयोजकों ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर साफ तौर पर लिखा है, ‘शूटिंग रेंज और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के कपड़े इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के नियम-कायदों के तहत होने चाहिए।’ जिस पर भारतीय पिस्टल शूटर का कहना है, ‘आप अपने धर्म का पालन कीजिए, मुझे मेरा धर्म मानने दीजिए। अगर आप अपनी धार्मिक मान्यताओं को मुझे मानने के लिए विवश करेंगे तो मैं इस प्रतियोगिता में भाग नहीं लूंगी।’

इसे भी पढ़िए :  चैम्पियन्स ट्रॉफी: बांग्लादेश ने इंग्लैंड को दी 306 रनों की चुनौती

आपको बता दें कि पिछली बार यह प्रतियोगिता नई दिल्ली में हुई थी जिसमें हिना ने स्वर्ण पदक हासिल किया था। प्रतियोगिता में अब हि्ना की जगह 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में हरवीन सराओ को भेजा जा रहा है। इसके अलावा एयर पिस्टल टीम में रुचिका विनरेकर और सर्वेश तोमर को भी भेजा जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  मोहाली टेस्ट: टीम इंडिया को 103 रनों का लक्ष्य, 236 रन पर सिमटी इंग्लैंड की दूसरी पार