भारत के इस कदम से बौखलाया पाकिस्तान, पाकिस्तानी मीडिया ने भारत को बताया सबसे बड़ा खतरा

0
पाकिस्तान
Three Mile Island
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत ने एक सीक्रेट न्यूक्लियर सिटी बनाई है, जिससे साउथ एशिया में पॉवर के स्ट्रैटजिक बैलेंस को खतरा है। पाक विदेश मंत्रालय के स्पोक्सपर्सन नफीस जकारिया ने इसके अलावा यह भी कहा कि भारत ने परमाणु हथियारों का जखीरा जमा किया है। भारत ने पाक के दावे को उसका इमैजिनेशन करार दिया है।

पाकिस्तान के अखबार ‘द डॉन’ में लिखा गया है कि भारत ने एक ‘सीक्रेट न्यूक्लियर सिटी’ बनाई है। खबर के मुताबिक नफीस जकारिया ने गुरुवार को ये जानकारी दी कि भारत द्वारा ‘सीक्रेट न्यूक्लियर सिटी ‘ बनाने से साउथ एशिया के पॉवर बैलेंस पर असर पड़ रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान, भारत समेत अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ शांति के सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसे भी पढ़िए :  बनारस के संत ने कहा- नरेंद्र मोदी में नहीं है दम, नीतीश को बनाओ पीएम

जकारिया ने यह भी कहा, “पाकिस्तान को अलग-थलग करने की भारत की कोशिशों का खुलासा हो चुका है। भारत अपने मंसूबे को पूरा करने में फेल हो गया है। भारत सरकार को शांति के लिए पाकिस्तान की तरफ से उठाए गए कदमों का सपोर्ट करना चाहिए।”

इसे भी पढ़िए :  पाक मीडिया का दावा, हाफिज सईद की नजरबंदी के खिलाफ हिंदुओं ने भी किया प्रदर्शन

आपको बता दें कि इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रैटजिक स्टडीज इस्लामाबाद की तरफ से पिछले साल एक रिपोर्ट प्रकाशित की गई थी। जिसमें कहा गया था कि भारत के पास 356 से 492 न्यूक्लियर बम बनाने के लिए पर्याप्त सामग्री और तकनीकी क्षमता है।

इसे भी पढ़िए :  लालू की बेटी मीसा ने संदेहास्पद तरीके से दिल्ली में खरीदी 100 करोड़ की प्रोपर्टी, चैनल ने किया खुलासा

‘इंडियन अनसेफगार्ड न्यूक्लियर प्रोग्राम’ के नाम से जारी की गई इस रिपोर्ट का मकसद भारत के जटिल न्यूक्लियर प्रोग्राम के सही इतिहास, आकार और क्षमता की जानकारी इकट्ठा करना था.

अगले स्लाइड में पढ़ें – पाकिस्तान के इस दावे पर भारत ने क्या कहा

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse