पाकिस्तान: पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर आतंकी हमला, 44 पुलिसकर्मियों की मौत, कई घायल

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। पाकिस्तान के क्वेटा में आतंकियों ने सोमवार(24 अक्टूबर) की देर रात एक पुलिस ट्रेंनिंग सेंटर पर हमला कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले 44 ट्रेनी पुलिसकर्मी और अधिकारियों की मौत हो गई है और 51 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। जबकि तीन आतंकी मारे गए हैं। आतंकी हमले की पुष्टि बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर सरफराज अहमद बुगती ने की है।

इसे भी पढ़िए :  बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, साइबर सिटी में महाजाम, नोएडा एक्सप्रेस वे पर लगा 7 किमी लंबा जाम

द डॉन की खबर के अनुसार सोमवार को देर रात करीब 11:30 बजे ये आतंकी हमला क्वेटा के शरयब रोड पर स्थित पुलिस ट्रनिंग सेंटर पर हुआ। बताया जा रहा है कि पांच से छह बंदूकधारियों ने इस हमले को अंजाम दिया है।

मौके पर पाकिस्तानी सेना और फ्रंटियर कांस्टेबुलरी सैनिकों की टीम ने पहुंचकर आतंकियों से मोर्चा लिया। हमले के दौरान ट्रेनिंग सेंटर के हॉस्टल में करीब 600 कैडेट मौजूद थे। पाक सैनिकों ने ट्रेनिंग सेंटर से 200 कैडेट्स को सुरक्षित निकाल लिया है।

स्थानीय पुलिस के एक प्रवक्ता जैनुल्लाह बलोच ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार बंदूकधारियों ने कस्टम अधिकारियों को निशाना बनाया। दोनों अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे शख्स को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है।

इसे भी पढ़िए :  अंतराष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन से चीन होगा अलग, 2024 तक बना लेगा अपना अन्तरिक्ष स्टेशन

पाक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सनाउल्लाह जेहरी ने शहर में चरमपंथियों के घुसने की सूचना मिलने पर हाल ही में हाई अलर्ट जारी किया है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान को लगने वाला है बड़ा झटका, चीन  भारत से करेगा आतंक विरोधी समझौता !