शिया धर्मगुरु का आरोप, सपा में संकट के लिए आजम खान जिम्मेदार

0
नोटबंदी
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। एक जाने-माने शिया धर्मगुरु ने समाजवादी पार्टी में मौजूदा संकट के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री आजम खान को जिम्मेदार ठहराया है।

आजम पर पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष शिवपाल यादव से लड़ने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दिग्भ्रमित करने का आरोप लगाया, ताकि परिवार में अविश्वास पैदा हो और वह मुख्यमंत्री का पद हासिल कर सकें।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी विधायक सौरभ श्रीवास्तव के घर में युवती से गैंगरेप

शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि अखिलेश यादव को और कोई नहीं बल्कि आजम खान दिग्भ्रमित कर रहे हैं। रामपुर का यह कपटी नेता सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के बेटे को ऐसी राह पर ले जा रहा है जो तबाही की ओर ले जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  गोवा में 'आप' पार्टी से सीएम उम्मीदवार बनते ही एल्विस को ACB ने भेजा समन, ये कैसा इत्तेफाक ?

अखिलेश उज्ज्वल भविष्य वाले युवा व्यक्ति हैं। उन्हें खान की मंशा को समझना चाहिए और अपने पिता और चाचा के साथ संबंधों को सुधारना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  कब्रिस्तान का पेड़ काटने का विरोध किया तो बीजेपी नेता ने घर में घुसकर फाड़ी धार्मिक किताब? केस दर्ज