राम के नाम पर इस बार भी यूपी चुनाव लड़ेगी भाजपा, विकास के मुद्दे फिर से गायब रहने की आशंका

0
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

 

लेकिन इस बार मुश्किल ये हैं कि अब राम के नाम मची लूट में कांग्रेस और सपा भी पहुंची हुई है। महेश शर्मा अयोध्या पहुंचते उससे पहले ही यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कैबिनेट की बैठक करके ऐलान कर दिया कि राज्य सरकार अयोध्या में राम के ऊपर एक इंटरनेशनल थीम पार्क बनाएगी। इस थीम पार्क में रामायण से जुड़ी चीजों को एनिमेशन के जरिए दिखाया जाएगा और रामायण से संबंधित चित्र भी लगेंगे। यहां रामायण से जुड़ी कहानियों की फिल्में भी दिखाई जाएंगी।

इसे भी पढ़िए :  अब राज्यसभा से भी इस्तीफा देंगे रामगोपाल यादव

राम के नाम पर लूटने के लिए तो सभी तैयार है लेकिन शायद ही कोई पार्टी है जो अयोध्या में विकास करने के लिए तैयार है। भगवान राम के इस नगरी में गंदगी का हर जगह अंबार लगा हुआ है। जलनिकास से लेकर सड़कों की हालत सही मायने में राम भरोसे ही है।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी के बारे में आजम खान ने कुछ ऐसा बोला की यूपी विधानसभा में हो गया हंगामा

भाजपा जिस रामायण संग्रहालय की घोषणा मंगलवार को करेंगे उसके लिए अभी जमीन का चुनाव तक नहीं हो सका है। लेकिन वोट पाने की ललक ने भाजपा को बिना जमीन मिले ही संग्रहालय की घोषणा करने को मजबूर कर दिया है।

इसे भी पढ़िए :  मीट व्यापारी की पीट पीट कर हत्या मामले में बीजेपी नेता गिरफ़्तार

पार्टियों का रुख देखकर तो यही लगता है यूपी चुनाव में एक बार फिर से अयोध्या और राम को मुद्दा बनाने की जोरदार कोशिश होगी।

आगे देखिए वीडियो

2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse