सुरक्षा परिषद, सीरिया में संघर्ष विराम की पुष्टि के लिए प्रस्ताव लाए: रूस

0
सीरिया
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र संघ में रूस के स्थाई राजदूत ने सुरक्षा परिषद से सीरिया में संघर्ष विराम की पुष्टि करने के बारे में प्रस्ताव जारी करने की मांग की है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र संघ में रूस के स्थाई राजदूत विताली चूरकीन ने यह बयान करते हुए कि उन्होंने शुक्रवार को सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव का एक मसौदा पेश किया है, कहा कि सुरक्षा परिषद को इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  डोनाल्ड ट्रंप ने UN पर साधा निशाना, कहा- यह अच्‍छा समय बिताने का क्‍लब बन गया है

विताली चूरकीन ने कहा कि सीरिया में संघर्ष विराम, सरकार और विरोधियों को इस बात का प्रतिबद्ध करता है कि वह जनवरी के अंत में क़ज़ाक़िस्तान की राजधानी में होने वाली प्रत्यक्ष वार्ता में भाग लें।

इसे भी पढ़िए :  जब इस महिला ने किया मुस्लिमों की दाढ़ी पर कमेंट, तो जानिए क्या हुआ इसका हश्र

चूकरीन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सीरिया में संघर्ष विराम के समर्थन और सीरियाई नागरिकों के मध्य वार्ता आरंभ करने का मसौदा शनिवार को आधिकारिक रूप से सुरक्षा परिषद में पेश किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  संयुक्त राष्ट्र में अकबरुद्दीन ने पाकिस्तान की बजाई बैंड
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse