लखनऊ में बीजेपी की परिवर्तन महारैली का सियासी पारा बढ़ाएंगे मोदी, पढ़िए कैसे ?

0
पीएम मोदी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

सपा में चल रहे घमासान से गरमाई यूपी की सियासत पर अब हर किसी नजर टीकी हुई है, चाहे वो आम जनता हो या फिर राजनीतिक पार्टियां हो। हर कोई इस मुद्दे को उठाकर सपा को और कमजोर बनाने की कोशिश करने में लगा हुआ है। इसी का फायदा उठाने के लिए बीजेपी आज आंबेडकर मैदान में परिर्वतन महारैली करेगी। इस रैली को संबोधित करने के लिए पीएम मोदी भी वहां मौजूद रहेंगे। वह रैली के दौरान विपक्ष को निशाना बना सकते है। दूसरी और वह नोटबंदी के फायदे भी गिनाएंगे। बीजेपी का दावा है कि यह अब तक की सबसे बड़ी रैली है। इसमें 8 से 10 लाख लोगों के जुटने का अनुमान है।

इसे भी पढ़िए :  राहुल ने कसा RBI पर तंज, कहा नियम ऐसे बदले जा रहे हैं, जैसे मोदी कपड़े बदलते हैं

बताया गया है कि पीएम के साथ मंच पर राजनाथ सिंह, स्मृति इरानी, उमा भारती, कलराज मिश्र सहित यूपी कोटे के सभी मंत्रियों के अलावा कई और दिग्गज मौजूद रहेंगे। संगठन से पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, यूपी प्रभारी ओम माथुर और प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य भी मंच पर होंगे। पार्टी आधिकारिक तौर पर भीड़ का स्पष्ट आंकड़ा देने से बच रही है लेकिन प्रशासन को 10 हजार बसों, 50 हजार छोटे वाहनों और 8-10 लाख लोगों के आने की सूचना दी गई है।

इसे भी पढ़िए :  प्रधानमंत्री की तारीफ में बोले लाल बहादुर शास्त्री के बेटे, 'मेरे पिता की तरह काफी मेहनती हैं पीएम मोदी'

प्रदेश में पार्टी के 1.28 लाख बूथों में से प्रत्येक बूथ से न्यूनतम 10 कार्यकर्ताओं को लाने को कहा गया है। पीएम इस मौके पर यूपी चुनाव के लिए बीजेपी के अजेंडे का खाका भी खींचेंगे, जिसे कार्यकर्ता नीचे तक ले जा सकें। आईटी सेल 250 से अधिक लैपटॉप्स के जरिए रैली का डिजिटल प्रसारण वेब और सोशल मीडिया पर करेगी।

इसे भी पढ़िए :  चार घंटे बैंक की लाइन में खड़े रहकर भी नहीं मिला कैश, बुजुर्ग की मौत
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse