सेक्स सीडी कांड: ‘आप’ पार्टी से संदीप कुमार की छुट्टी, सीडी की जांच करेगी क्राइम ब्रांच

0
सेक्स स्केंडल

आपत्तिजनक सेक्स सीडी आने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री संदीप कुमार को पार्टी से बाहर कर दिया है। संदीप कुमार को आप पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त कर दिया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले संदीप कुमार को मंत्रीपद से हटा दिया गया था। संदीप कुमार आप सरकार में महिला एंव बाल विकास कल्याण मंत्री थे।

उधर इस मामले में क्राइम ब्रांच ने इस सीडी कांड की जांच शुरू कर दी है। क्राइम ब्रांच के एक सीनियर अफसर ने बताया कि सबसे पहले सीडी में नजर आ रही महिला की पहचान की जाएगी। पहचान पुख्ता होने के बाद महिला से पूछताछ की जाएगी कि कहीं इसकी आड़ में उन्हें ब्लैकमेल तो नहीं किया जा रहा था? इस केस में अगर महिला पुलिस को कंप्लेंट देती है तो संदीप के खिलाफ रेप केस भी दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा आईटी ऐक्ट के तहत भी ऐक्शन लिया जा सकता है।

इसे भी पढ़िए :  किसानों के मुद्दे पर केवल जुमलेबाजी कर रहे हैं राहुल गांधी: भाजपा

आशुतोष ने किया था बचाव

AAP नेता आशुतोष कुमार ने सेक्स सीडी आने के बाद कैबिनेट से बर्खास्त हुए संदीप कुमार का बचाव किया। आशुतोष ने एक ब्लॉग लिख संदीप के बचाव में तर्क दिए हैं। यही नहीं, उन्होंने इस पूरे मामले को ‘सहमति से सेक्स’ का बताते हुए गांधी, नेहरू और वाजपेयी का जिक्र कर संदीप के बचाव की कोशिश की है। संदीप कुमार की बर्खास्तगी के बाद सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या केजरीवाल का यह कदम सही था? आशुतोष का ब्लॉग भी इस मामले में AAP में दोराय होने का संकेत दे रहा है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली में होगा तमिलनाडु का फैसला, राज्यपाल ने शशिकला और पन्नीरसेल्वम की रिपोर्ट भेजी केन्द्र के पास

आशुतोष ने अपने ब्लॉग में सवाल उठाया है कि अगर दो वयस्क सहमति से आपस में सेक्स करते हैं तो क्या यह अपराध है? साथ ही उन्होंने इस मामले को न्यूजपेपर और टीवी चैनल्स की हेडलाइन बनाने पर भी सवाल किए हैं। आशुतोष ने लिखा है कि सेक्स हमारी मूल प्रवृत्ति का हिस्सा है। जैसे हम खाते हैं, पीते हैं और सांस लेते हैं ठीक उसी तरह से सेक्स भी प्राकृतिक है।

इसे भी पढ़िए :  सर्जिकल स्ट्राइक को ‘फर्जी’ बताकर फंसे संजय निरूपम, लोगों ने किया विरोध, पार्टी ने भी किया किनारा