बिना बॉस के कैसे चलेगी सीबीआई? जबकि 2500 से ज्यादा केस हैं पेंडिंग

0
सीबीआई

नई दिल्ली : सरकार ने संसद में बताया कि 10 सालों से अभी तक सीबीआई के पास 2,555 केस पेंडिंग पड़े हैं। जबकि सात केस सिर्फ इसलिए पेंडिंग पड़े हैं क्योंकि इनकी जांच की समयावधि एक जैसी है। लेकिन सरकार अभी तक सीबीआई के नये निदेशक को चुनने में गंभीर नही दिखाई दे रही है।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

नवंबर में सीबीआई डायरेक्टर अनिल सिन्हा का कार्यकाल समाप्त हो चुका है लेकिन अभी नए सीबीआई डायरेक्टर का चुनाव नही हो पाया है। फिलहाल सीबीआई का कामकाज अंतरिम डायरेक्टर राकेश अस्थाना संभाल रहे हैं। इंडिया संवाद वेबसाइट की खबर के मुताबिक सरकार की मुश्किलें तो तब और भी बढ़ गई जब एक एनजीओ कॉमनकॉज़ ने सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका दायर कर दी कि सरकार ने अंतरिम डायरेक्टर राकेश अस्थाना की नियुक्ति में अनियमितता बरती है। इस मामले में अब सरकार कुछ एक्टिव दिखाई दे रही है।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस ने ‘पीस टीवी’ को भारत में प्रसारण की इजाजत नहीं दी थी: मनीष तिवारी

प्रधानमंत्री कार्यालय ने अब विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से 16 दिसंबर के बाद उनसे ‘सुविधाजनक’ समय बताने को कहा ताकि सीबीआई के नए निदेशक के चयन के लिए चयन समिति की बैठक बुलाई जा सके। कांग्रेसी नेता ने गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना को सीबीआई का अंतरिम निदेशक बनाने पर कड़ी आपत्ति जताई थी।

इसे भी पढ़िए :  लखनऊ एनकाउंटर: खतरनाक थे सैफुल्लाह के मंसूबे, पढ़िए ATS को क्या क्या मिला