मोदी के रहते भारत के साथ मित्रता की कोई गुंजाइश नहीं: पाकिस्तान

0
सरताज अजीज
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

 

दिल्ली: पाकिस्तान को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के रहते भारत के साथ संबंधों में किसी सफलता की उम्मीद नहीं है। यह बात प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कही है। उन्होंने भारत पर ‘वर्चस्ववादी रवैया’ अपनाने का भी आरोप लगाया।

इसे भी पढ़िए :  विराट कोहली को आउट करने का दम भरने वाले जुनैद पाक टीम से आउट

अजीज ने कहा, ‘‘पाकिस्तान क्षेत्र में भारत के वर्चस्ववादी रवैये का विरोध कर रहा है और समान आधार पर द्विपक्षीय संबंधों को प्रोत्साहन देने का आह्वान कर रहा है।’’ अजीज द्वारा दिए गए टेलीविजन साक्षात्कार को उद्धृत करते हुए एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान :एपीपी: ने कहा, ‘‘मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रहते भारत के साथ संबंधों में सफलता की कोई उम्मीद नहीं है।’’ अजीज ने कहा कि संसद के संयुक्त सत्र में कल सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसमें कश्मीर में भारत की बर्बरता की निंदा, संघर्ष विराम उल्लंघन, सिंधु जल समझौते को वापस लेने की भारत की धमकी की निंदा और बलूचिस्तान में भारत के हस्तक्षेप समेत सारे मुद्दे शामिल हैं।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान को ‘पख्तून’ और ‘बलूच’ क्षेत्र से भी हाथ धोना पड़ेगा: कैलाश विजयवर्गीय
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse