सीरियाई राष्ट्रपति असद की बड़ी जीत, अब एलेप्पो पर पूरी तरह से सेना का नियंत्रण

0
एलेप्पो
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: सीरिया का एलेप्पो शहर अब पूरी तरह से सेना के कब्जे मे आ चुका है। कभी सीरियाई विद्रोहियों का गढ़ माना जाने वाले इस शहर में सेना ओर विद्रोही गुटों के बीच जबरदस्त लड़ाई पिछले कई महीनों से चल रही थी। सीरिया की सेना का कहना है कि विद्रोहियों के आख़िरी समूह के बाहर निकलने के साथ ही उसने एलेप्पो पर पूरी तरह से नियंत्रण कर लिया है।

इसे भी पढ़िए :  दुनिया में फैल रहे चरमपंथी इस्लाम के पीछे इस अरब देश का हाथ!

बीबीसी के रिपोर्ट के अनुसार सीरियाई सेना ने एक बयान जारी कर कहा कि उसने ”एलेप्पो में सुरक्षा वापस बहाल कर दी है” और उसने इसे विद्रोहियों के लिए ‘बड़ा झटका’ बताया है।

इसे भी पढ़िए :  बम धमाकों से दहल उठा बगदाद, 120 लोगों की मौत, 200 की हालत गंभीर

साल 2011 में हुए विद्रोह के बाद इसे राष्ट्रपति बशर अल असद के लिए अब तक की सबसे बड़ी जीत माना जा रहा है।

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने कहा था कि एलेप्पो से बीते हफ्ते के दौरान कम से कम 34,000 नागरिकों और विद्रोहियों को निकाला गया है।

इसे भी पढ़िए :  'अल्लाह के अस्तित्व' को नकारा तो मिली सबसे खौफनाक सज़ा !

इंटरनेशनल रेडक्रॉस समिति (आईसीआरसी) ने पुष्टि की है कि ”जो नागरिक निकलना चाहते थे उन्हें निकाल लिया गया है जिनमें घायल और विद्रोही भी शामिल हैं।”

Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse