गणतंत्र दिवस पर आतंकी साया, दिल्ली में घुसे दो अफगानी आतंकी

0
गणतंत्र दिवस
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली : गणतंत्र दिवस के मौके पर देश की राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने में जुटी खुफिया एजेंसियों और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को कम से कम दो संदिग्ध आतंकियों की तलाश है। ये संदिग्ध अफगान मूल के हैं। पुलिसवाले इनकी तलाश में साउथ दिल्ली के लाजपत नगर, भोगल और खिड़की एक्सटेंशन में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, इन इलाकों में अफगान पर्यटक और शरणार्थी बड़े पैमाने पर रहते हैं।

इसे भी पढ़िए :  सर्जिकल स्ट्राइक का बदला लेने के फिराक में 250 आतंकवादी सक्रिय, खबर मिलने के बाद सेना मुस्तैद

यह सुरक्षा अभियान ऐसे वक्त में शुरू किया गया है, जब हाल ही में विभिन्न सुरक्षा प्रतिष्ठानों के अफसरों की एक अहम बैठक हुई। इसमें एक खुफिया एजेंसी के प्रमुख ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के कुछ इनपुट्स शेयर किए। अफगान पासपोर्ट पर भारत में दाखिल हुए ये आतंकी गणतंत्र दिवस के मौके पर देश में हमले करने की फिराक में हैं। दिसंबर 2015 में जैश के काबुल स्थित एक धड़े ने दो आतंकियों को भारत भेजा था। ये दोनों जनवरी तक दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में रहे। हालांकि, वारदात की तैयारियों को अंजाम देने की प्रैक्टिस के दौरान दुर्घटनावश एक कम तीव्रता वाले आईईडी ब्लास्ट के बाद वे मिशन अधूरा छोड़कर भाग गए।

इसे भी पढ़िए :  सलमान के पिता सलीम खान ने कुछ ऐसा कहा है जिससे मुल्ले और मौलवी होंगे नाराज

सूत्रों के मुताबिक, राजपथ और नई दिल्ली के इलाकों की सघन जांच हो रही है। सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता करने के लिए 25 जोन बनाए गए हैं। हर जोन पर एक सीनियर पुलिसवाला और खुफिया एजेंसी का एक जासूस नजर रखेगा। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल से कहा गया है कि वह सुरक्षा से जुड़ी ड्रिल जारी रखे। इसके अलावा, राजपथ पर विशेष निगरानी रखे।

इसे भी पढ़िए :  इजरायल जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे नरेंद्र मोदी, खरीदेंगे 8 हजार मिसाइलें
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse