12वीं की किताब के मुताबिक 36-24-36 है लड़कियों का बेस्ट फिगर साइज

0
सीबीएसई

सीबीएसई की 12 वीं कक्षा की  फिजिकल हेल्थ एंड एजुकेशन किताब मे लड़कियों के बेस्ट फिगर साइज की बात लिखी गई है जिसे लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 12 वीं कक्षा की फिजिकल एजुकेशन की किताब मे ऐसा कुछ प्रकाशित किया गया है, जिसे पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक न्यू सरस्वती हाउस द्वारा प्रकाशित शर्मा जी की हेल्थ एंड फिजि‍कल एजुकेशन किताब में लड़कियों के 36-24-36 इंच के फिगर साइज को सबसे बेहतर बताया गया है, जबकि पुरुषों के लिए V शेप की बॉडी को बेस्ट बताया गया है। हालांकि इस किताब को NCERT द्वारा नहीं लाया गया है, लेकिन सीबीएसई के 12वीं क्लास के छात्रों को यह पुस्तक जरूर पढ़ाई जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  हथियारों के सप्लायर्स से मोदी ने कहा- तैयार रहो

किताब में लिखा है कि मिस यूनिवर्स और मिस वर्ल्ड में हिस्सा लेने वाली लड़कियों का फि‍गर सबसे अच्छा होता है और महिलाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। साथ ही यह भी कहा गया है कि इस फिगर को कड़ी मेहनत के जरिए ही पाया जा सकता है। हालांकि सीबीएसई की पीआरओ रमा शर्मा ने साफ़ कर दिया है कि इसमे बोर्ड की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा है कि यदि किसी भी स्कूल मे नियमों के मुताबिक एनसीइआरटी द्वारा प्रकाशित किताबें नहीं पढ़ाई जा रही हैं तो इसके लिए सीधे सीधे स्कूल प्रशासन ज़िम्मेदार है।

इसे भी पढ़िए :  फेसबुक और ट्विटर के पोस्ट का भी होगा बीमा

इसके अलावा किताब में महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले कमजोर धावक बताया गया है। किताब में इसका कारण महिलाओं के हाथ-पैर के आकार का छोटा होना बताया है। वहीं किताब में लड़कियों को माहवारी और गर्भावस्था के दौरान भी खेल-कूद जैसी गतिविधियों में शामिल होने के सलाह दी गई है। ऐसी सामग्री के सोशल मीडिया पर वायरल होने से हमारे देश की शिक्षा व्यवस्था फिर से सवालों के घेरे में खड़ी हो गई है। सोशल मीडिया पर लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  'आध्यात्मिकता भारत की बड़ी ताकत है'- वेंकैया नायडू