नोटबंदी के समर्थन में अमर सिंह छोड़ेंगे राज्यसभा की सदस्यता?

0
नोटबंदी के

समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने कहा है कि नोटबंदी के खिलाफ अगर पार्टी का व्हिप होगा तो वो राज्यसभा की सदस्यता ही छोड़ देंगे। अमर सिंह ने कहा, ‘अपनी अपनी राय है। मैं गुलाम नहीं हूं, आजाद हूं। नोटबंदी के खिलाफ पहले बयान उत्तर प्रदेश चुनाव को ध्यान में रखकर जारी किया था।’

इसे भी पढ़िए :  97 प्रतिशत बंद 500 और 1000 के नोट बैंक में आए वापस? सवाल पूछने पर जेटली का आया ये जवाब...

इस मुद्दे पर अमर सिंह ने सोमवार को पार्टी सुप्रिमो मुलायम सिंह यादव से भी मुलाकात की। दरअसल रविवार को अमर सिंह ने ANI से बातचीत में कहा, ‘पार्टी ने कहा गोला बनाओ सरकार के विरोध में, मैं गोले में खड़ा हो गया। नरेश अग्रवाल ने पंक्तिबद्ध होकर खड़े होने का आदेश दिया। अगर मुझे राज्यसभा की सदस्यता से मोह होगा तो मैं नोटबंदी के खिलाफ व्हिप दूंगा ताकि मेरी सदस्यता नहीं जाए।’

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी से आतंकी फंडिंग पर लगी रोक : अरुण जेटली

अमर सिंह ने आगे कहा, ‘अगर पार्टी का व्हिप होगा तो मैं राज्यसभा की सदस्यता ही छोड़ दूंगा अगर मुझे वोट नहीं देना होगा।’ राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने की धमकी देने के साथ अमर सिंह ने यह भी साफ कर दिया कि वे मुलायम सिंह को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते। उन्होंने कहा, ‘मैं उन्हें चोट नहीं पहुंचाना चाहता, लेकन अब अपमान की, सहनशीलता की सीमा के स्तर के ऊपर बात हो गई है।’

इसे भी पढ़िए :  प्रवीण कुमार अब सपा की टीम से ‘गेंदबाजी’ करेगें