सुषमा की चेतावनी के बाद अमेजन ने मांगी माफी, साइट से भारतीय तिरंगे वाले आपत्तिजनक डोरमैट भी हटाए

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

आपको बता दें कि अमेजन कनाडा की ओर से भारतीय झंडे की तरह दिखने वाले पायदान बेचे जाने पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार(12 जनवरी) को इस कंपनी से कहा था कि वह इन उत्पादों को हटाकर बिना शर्त माफी मांगे, नहीं तो कंपनी के किसी भी अधिकारी को भारतीय वीजा नहीं दिया जाएगा और जिन्हें पहले वीजा दे दिए गए हैं, उन्हें भी रद्द कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  आर्म्स डीलर ने हनीट्रैप के जरिए वरुण गांधी को किया ब्लैकमेल!

मंत्री ने भारतीय दूतावास से भी यह मामला अमेजन कनाडा के समक्ष उठाने के लिए कहा था। सुषमा स्वराज ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए अमेजन द्वारा की जा रही आपत्तिजनक पायदानों की बिक्री पर नाराजगी जताया था।

इसे भी पढ़िए :  तमिलनाडु सीएम जयललिता का 68 वर्ष की उम्र में निधन, आधिकारिक पुष्टि नहीं

सुषमा के ये ट्वीट वायरल हो गए और सोशल मीडिया पर भारतीयों एवं भारतीय मूल के लोगों ने जमकर अपना विरोध जताया। अब अमेजन कनाडा ने अपनी वेबसाइट से आपत्तिजनक पायदान हटा लिया है। हालांकि, वह अमेरिका और ब्रितानी झंडों वाले ऐसे ही पायदान बेच रहा है।

इसे भी पढ़िए :  सावधान! बाजार में आ गए 500, 2000 रुपये के नकली नोट, रैकेट का भंडाफोड़
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse