नीतीश ने PM मोदी की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ, दही-चूड़ा भोज में BJP नेताओं को दिया न्योता

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। मकर संक्रांति का त्योहार नजदीक आते ही दही-चूड़ा भोज के बहाने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पुराने संबंधी और वर्तमान विरोधी भाजपा से सम्बंध मधुर बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में 15 जनवरी को चूड़ा-दही भोज कार्यक्रम में जदयू की ओर से भाजपा को भी न्योता दिया गया है।

बिहार में महागठबंधन के मुख्य घटक दल जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने गुरुवार(12 जनवरी) को मीडिया से बातचीत में कहा है कि भाजपा नेताओं को भी दही-चूड़ा के भोज पर बुलाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  शहाबुद्दीन को जाना होगा जेल? चंद्रकेश्वर प्रसाद ने SC में दायर की याचिका

आपको बता दें कि बिहार में जदयू नेता वशिष्ठ नारायण सिंह के घर आयोजित होने वाला भोज काफी बड़ा होता है और उसमें हजारों लोग शामिल होते हैं। माना जा रहा है कि सिंह ने यह घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सहमति के बाद ही की है।

इसे भी पढ़िए :  'स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी' को भी मात देगी शिवाजी की ये मूर्ति, समुद्र में स्वाह होंगे 3600 करोड़ रूपए

हालांकि, मकर संक्रांति के अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के घर पर भी भोज का आयोजन होता है। हर साल की तरह इस साल भी लालू ने पहले से सबको मीडिया के माध्यम से निमंत्रण भेजा है।

इसे भी पढ़िए :  अमित शाह ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- जो काम बापू नहीं कर पाए वो अब दूसरा गांधी कर रहा

सूत्रों के मुताबिक, यह तय है कि नीतीश अपने भोज के पहले लालू यादव के घर जाएंगे। अभी तक यही परंपरा रही है कि नीतीश के भोज में सत्ता के सहयोगी शामिल होते हैं और लालू के भोज में उनके राजनैतिक संबंधी, लेकिन यह पहली बार है कि जदयू ने अपने राजनैतिक विरोधी को भी भोज में आमंत्रित किया है।