डेंगू का टीका विकसित करेगा अमेरिका

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। अमेरिका ने मंगलवार(30 अगस्त) को कहा कि उसका इरादा डेंगू से होने वाली अनावश्यक मौतों को रोकने के लिए उसका टीका विकसित करने और उसका क्लीनिकल परीक्षण शुरू करने का है। गौरतलब है कि इस साल भारत में 15 हजार से अधिक डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं।

इसे भी पढ़िए :  कैशलेस ट्रांजेक्शन पर सवाल: पेटीएम करने वाले सावधान,पूरा अकाउंट हो सकता है खाली! पढ़िए-कैसे बचें ?

भारत यात्रा पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा कि उनके देश का इरादा डेंगू और टीबी का टीका विकसित करने का है। इन दोनों बीमारियों को केरी ने बड़ी जन स्वास्थ्य चुनौती करार दिया।

उन्होंने कहा कि जान के नुकसान पर रोक लगाने और बीमारियों को रोकने के लिए हम डेंगू और टीबी के खिलाफ टीके विकसित करने और उनका क्लीनिकल प्रयोग करने की मंशा रखते हैं। वह द्वितीय भारत-अमेरिका रणनीतिक एवं वाणिज्यिक वार्ता के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान का अमेरिका पर पलटवार कहा: हमें बलि का बकरा बनाने से अफगानिस्तान में हालात नहीं सुधरने वाले

स्वास्थ्य मंत्रालय के राष्ट्रीय वेक्टरजनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के आंकड़े के अनुसार इस साल 28 जुलाई तक विभिन्न राज्यों से डेंगू के 15,099 मामले सामने आए। इस रोग के छब्बीस मरीजों ने अपनी जान गंवाई। पिछले साल देश भर में डेंगू के 99,913 मामलों की खबर थी, जिसमें से 220 लोगों की जान गई थी।

इसे भी पढ़िए :  पुराने नोटों को नष्ट करना RBI के लिए चुनौती, लगेगा 12 महीने से ज्यादा का वक्त