अरनब गोस्वामी का चैनल ‘Republic TV’ हुआ लाॅन्च , फर्स्ट ऑन एयर में ही तोड़ा रिकाॅर्ड

0
अरनब गोस्वामी
Source: Jansatta

लंबे समय से अरनब गोस्वामी का नया चैनल आने की बातें चल रही थी, आखिरकार  इंतजार की घड़ी खत्म हो ही गई। 6 मई को अरनब गोस्वामी का न्यूज चैनल Republic TV ऑन एयर हो गया। आप को बता दें कि यह चैनल अकेला ऐसा न्यूज चैनल है जिसको हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

 

ये काफि दिलचस्प है कि चैनल के साथ-साथ इसकी वेबसाइट republicworld.com को भी लॉन्च किया गया है। लेकिन अभी साइट नहीं खुल रही है। चैनल के शुरू होने से पहले अर्णब ने एक बयान जारी करके कहा था, ‘सभी लोगों का शुक्रिया, रिपब्लिक उन सबके भरोसे का ही नतीजा है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि रिपब्लिक फ्री टू एयर चैनल है। कश्मीर से कन्याकुमारी और नॉर्थ ईस्ट से गुजरात तक इसको फ्री रखा गया है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान पत्रकार ने अर्णब गोस्वामी को बताया मछली बेचने वाला, देखें वीडियो

 

गौरतलब है कि हाल ही में बीजेपी के सीनियर नेता और राज्य सभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने रिपब्लिक नाम पर सवाल उठाए थे। स्वामी ने कहा था कि कोई इस नाम का इस्तेमाल कैसे कर सकता है। स्वामी ने इसके लिए सूचना प्रसारण मंत्रालय को पत्र भी लिखा था। स्वामी ने कहा था कि रिपब्लिक नाम प्रतीक और नाम (अनुचित प्रयोग की रोकथाम) के एक्ट, 1950 के तहत इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

इसे भी पढ़िए :  राष्ट्रपति चुनाव: नीतीश पर बरसी लालू की पार्टी, कहा – नीतीश देश भर के मालिक नहीं हैं

 

आपको बताते चलें कि इस महीने की शुरुआत में माइक्रोसाफ्ट को रिपब्लिक टीवी का टेक्नोलोजी पार्टनर बनने की खबर दी गई थी। रिपब्लिक टीवी के लॉन्च में कमल हसन ने अपनी आवाज दी थी। अर्णब का चैनल उनकी कंपनी एआरजी आउटलीयर मीडिया का हिस्सा है। लॉन्च होने से पहले इसको लेकर काफी विवाद भी हुआ था। खबरों में आया था कि इसमें एनडीए के वाइस चेयरमैन और राज्य सभा सांसद राजीव चंद्रशेखर का पैसा लगा है।

इसे भी पढ़िए :  जानिए टाइम्स नाऊ छोड़ने के बाद मीटिंग में क्या बोले अरनब गोस्वामी