नोटबंदी पर केंद्र और बीजेपी को घेरेंगे केजरीवाल, कर चुके है ये प्लेनिंग

0
केजरीवाल

नोटबंदी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने केंद्र सरकार और बीजेपी को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। इस रणनीति के तहत आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल देशभर में कई जनसभाएं कर सकते हैं।

नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया है कि योजना के तहत दिल्ली समेत पूरे देश में केजरीवाल की 90 से ज्यादा जनसभाएं आयोजित की जा सकती हैं। कहा जा रहा है इसकी शुरुआत 1 दिसंबर से मेरठ से हो सकती है। इन जनसभाओं के जरिए नोटबंदी के फैसले पर केंद्र और बीजेपी को घेरा जाएगा और जनता तक यह संदेश पहुंचाया जाएगा कि केंद्र के फैसले से आम लोग कितनी मुश्किल में हैं।

इसे भी पढ़िए :  आइए जानते हैं उन फर्जी खबरों के बारे में जिसने आम लोगों के साथ साथ मीडिया को भी अपने लपेटे में लिया

गौरतलब है कि बुधवार को केजरीवाल ने ही आजादपुर मंडी में बड़ी रैली की थी और केंद्र सरकार को नोटबंदी के फैसले को वापस लेने का अल्टीमेटम दिया था। इतना ही नहीं शुक्रवार को भी उन्‍होंने इस मसले पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

इसे भी पढ़िए :  वीकेंड स्पेशल - 'नमामि गंगे परियोजना' का रिएलिटी टेस्ट, पढ़िए क्या है पूरी हकीकत

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार असंवेदनशील बन चुकी है। उन्‍होंने लिखा, ‘मैं बहुत दुखी हूं कि वित्तमंत्री ने नोटबंदी की समीक्षा करने और उसकी वापसी पर विचार करने से सीधे मना कर दिया। लोगों से मोदी सरकार का संपर्क टूट गया है और वह बहुत असंवेदनशील बन गई है।’

इसे भी पढ़िए :  अब कम कीमत में लीजिए ज्यादा लग्जरी का मजा