ATM नहीं पकड़ सकता नकली नोट, RBI का भी बदलने से इनकार

0
एटीएम
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

इन दिनों तमाम बैंकों की एटीएम से नकली नोट निकलने की खबरें आ रही हैं। आपको यह जानकर हैरत होगी कि नोट देने वाली मशीनों में ऐसी कोई डिवाइस ही नहीं लगी होती, जिससे इन मशीनों तक आए नकली नोटों को पकड़ा जा सके। एटीएम से निकलने वाले नकली नोटों को बदलने का प्रावधान भी नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  दिन रात चल रही है नये नोटों की छपाई, स्टाफ कम पड़ने पर रिटायर कर्मचारियों से ली जा रही मदद

देश में नवंबर 2016 में 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट अमान्य किए जाने के बाद 500 और 2000 रुपये के नोट बाजार में चलन में आए हैं। इन नए नोटों में भी बड़े पैमाने पर खामियां सामने आ रही हैं, एक तरफ तकनीकी चूक के चलते उपभोक्ता परेशान है तो दूसरी ओर बाजार में नकली नोट चलन में आ गए हैं। इसके अलावा बैंकों की एटीएम मशीनों से चूरन पुड़िया वाला नोट, नकली व बिना नंबर वाले नोटों के निकलने का सिलसिला जारी है।

इसे भी पढ़िए :  पासपोर्ट बनवाने वालो के लिए अच्छी खबर- पिता या पति का नाम छापना जरूरी नही

मध्य प्रदेश के नीमच जिले के सूचना के अधिकार के कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने नोटबंदी से पहले एटीएम मशीनों से निकलने वाले नकली नोटों के संदर्भ में भारतीय रिजर्व बैंक से ब्यौरा मांगा था। आरबीआई के मुद्रा प्रबंध विभाग के नोट विनिमय और जाली नोट सतर्कता प्रभाग ने जो ब्यौरा दिया, वह चौंकाने वाला है।

इसे भी पढ़िए :  जेटली बोले- नोटबंदी का फैसला वापस नहीं होगा और न ही पीएम देंगे जवाब
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse