उपचुनाव नतीजे: 10 में 5 सीटों पर BJP आगे, राजौरी गार्डन में AAP तीसरे नंबर पर

0
3 of 3Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

झारखंड के लिट्टीपाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए हुआ मतदान शांतिपूर्ण रहा और 68 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस साल जनवरी में दिल का दौरा पड़ने से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक अनिल मुरमु के देहांत के बाद इस सीट पर चुनाव की जरूरत पड़ी।

असम के धेमाजी विधानसभा सीट के लिए उप चुनाव में 66.97 फीसदी वोटिंग हुई। इस उपचुनाव की खास बात रही कि राज्य में पहली बार मतदान के लिए वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रायल (वीवीपीएटी) मशीनों का इस्तेमाल किया गया।

इसे भी पढ़िए :  दोहरे हत्याकांड का खुलासा: चुनाव जीतने के लिए चढ़ाई भाई की बलि...और हो गया अस्पताल में भर्ती

हिमाचल प्रदेश में इसी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भोरंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 63 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस को बड़ा झटका, यूपी में प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने छोड़ दिया पार्टी का दामन

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले में कंठी दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 79.7 फीसदी मतदान हुआ। तृणमूल विधायक दिब्येंदु अधिकारी के तमलुक सीट से लोकसभा के लिए निर्वाचित हो जाने के बाद यहां उपचुनाव कराया गया।

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के चंद्रिमा भट्टाचार्य और बीजेपी के सौरिंद्र मोहन जना, माकपा के उत्तम प्रधान एवं कांग्रेस के नबाकुमार समेत पांच उम्मीदवार इस सीट से अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  सर्जिकल स्ट्राइक: कांग्रेस ने मोदी सरकार से किया सवाल, कौन झूठा- रक्षा मंत्री या विदेश सचिव

राज्य विधानसभा की दो सीटों- नंजनगुड (मैसूरु) और गुंडलपेट (चामराजनगर) के लिए रविवार को हुए चुनाव में 67 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया।

 

3 of 3Next
Use your ← → (arrow) keys to browse