500 के नए नोट में हैं कई खामियां, असली-नकली की ऐसे करें पहचान

0
500 रुपये
Prev1 of 4
Use your ← → (arrow) keys to browse

नोटबंदी के बाद बाजार में आए 500 रुपये के नए नोटों की प्रिंटिंग में कई गड़बड़ियां सामने आई हैं। इसकी वजह से आम लोगों को असली और नकली नोटों को पहचानने में मुश्किलें हो रही हैं। इन दोनों नोटों में कई छोटे-छोटे फर्क हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे न सिर्फ आम जन के दिमाग में उलझन पैदा होगी बल्कि जालसाजी को भी बढ़ावा मिलेगा। हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक ने इस बात को कबूल किया है कि जल्दबाजी में नोट छापने में 500 रुपये के कुछ करेंसी नोट में गड़बड़ी हुई हैं। आप 500 के नए नोट में छपी गड़बड़ियों को ऐसे पहचान सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  40 मिनट तक ममता का विमान काटता रहा एयरपोर्ट का चक्कर, TMC का आरोप मारने का था षड्यंत्र

गड़बड़ियों को पहचानने के 10 तरीके 

-नोट के रंगों में फर्क: 500 रुपये के कुछ नोट की छपाई में रंग हल्का है जबकि कुछ में रंग गाढ़ा है।

इसे भी पढ़िए :  ममता बनर्जी का मोदी पर हमला, कहा- सबसे भ्रष्ट लोग भ्रष्टाचार दूर करने के बारे में बात कर रहे हैं

-महात्मा गांधी की परछाई में फर्क: 500 रुपये के नोट पर बीच में छपी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर की परछाई में अंतर है। जो नोट गहरे रंग में छपे हैं, उनमें परछाई स्पष्ट दिखती है लेकिन जो हल्के रंग में छपी है, उसमें परछाई नहीं दिखाई दे रही है। ऐसे में आम आदमी असली-नकली के चकिकर में कन्फ्यूज हो सकता है।

इसे भी पढ़िए :  इस खबर को पढ़कर पहचानें, कैसे होते हैं नकली नोट और हो जायें सतर्क

-नोट के तार की पोजिशन : नोट के बीचोंबीच सिल्वर की जो तार है उसकी पोजिशन में अंतर है। कुछ नोट में देखने पर तार और उसके दाहिने तरफ आरबीआई गवर्नर के वचन के बीच स्पेस नहीं दिया गया है जबकि कुछ नोट में स्पेस दिया गया है। गहरे रंग में छपे नोट में स्पेस नहीं दिया गया है।

बाकी खबर अगले पेज पर 

Prev1 of 4
Use your ← → (arrow) keys to browse