नायडू ने भी किया स्वीकार, नोटबंदी के फैसले से लोगों को हो रही परेशानी

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। सरकार ने भी स्वीकार किया कि नोटबंदी के फैसले से लोगों को परेशानी हो रही है, लेकिन यह अल्पकालिक है और आगे चलकर इससे देश को तथा उन्हें काफी फायदा होगा। केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने इस परेशानी की तुलना ‘‘प्रसव वेदना’’ से की और कहा कि आगे चलकर यह काफी लाभकारी कदम साबित होगा।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: न करें ये चालाकी वरना होगी 7 साल के जेल

नोटबंदी के फैसले का जोरदार बचाव करते हुए नायडू ने राज्यसभा में कहा कि यह ऐतिहासिक कदम कालाधन के खिलाफ युद्ध और महायज्ञ है, जिसमें परेशानी उठाने के बाद भी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें मोदी और सरकार की नीयत पर भरोसा है।

इसे भी पढ़िए :  वित्त मंत्री ने संसद में गिनाए जीएसटी के फायदे, आप भी पढ़िए

उन्होंने कहा कि आम लोग परेशानी उठाने के बाद भी मोदी की प्रशंसा कर रहे हैं, क्योंकि किसी भी व्यक्ति को सरकार की नीयत पर शक नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग ‘बेहतर भारत’ के लिए कतार में हैं। स्थिति में सुधार के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्थिति की रोज समीक्षा कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  बैंक खाता नंबर 07901010078487 बना मायावती की मुसीबत, गड़बड़ी मिली तो माया को होगी जेल

नोटबंदी के बारे में विपक्ष के कार्यस्थगन प्रस्ताव पर उच्च सदन में हुयी चर्चा में नायडू ने कांग्रेस पर विशेष रूप से हमला बोला और कहा कि उसे अपनी दुविधा से बाहर आना चाहिए और स्पष्ट करना चाहिए कि वह किन लोगों के साथ है।